इतिहास
संसद के अनुमोदन के परिणामस्वरूप गठित होने वाले सात नए रेलवे ज़ोन में से सबसे पहले पूर्व तट रेलवे का उद्घाटन तत्कालीन माननीय प्रधान मंत्री श्री एच एच देवेगौडा द्वारा 08/08/1996 को किया गया। विशेष कार्य-अधिकारी ने दिनांक 16 सितंबर 1996 को इस नव घोषित रेलवे ज़ोन का कार्यभार ग्रहण किया। सबसे पहले केवल एक ही मंडल खोरधा रोड को इस रेलवे के अंतर्गत रखा गया। परंतु बाद में जब 01.04.2003 से यह ज़ोन पूरी तरह से कार्यारंभ करना शुरू किया तब तत्कालीन दक्षिण पूर्व रेलवे के खोरधा रोड, वालतेरू एवं संबलपुर मंडल को लेकर इस रेलवे का गठन किया गया।
इस प्रक्रिया में इतिहास ने अपने को फिर दोहराया। वर्तमान की पूर्व तट रेलवे पहले की उस पूर्व तट रेलवे का एक संक्षिप्त रूप है, जिसका संचालन एक सदी से भी अधिक समय पहले अर्थात् 01 नवबंर 1888 को प्रारंभ किया गया था।एक लंबी अवधि के बाद अर्थात् 01.08.1955 को दक्षिण पूर्व रेलवे के गठन के लिए संयुक्त पूर्व ज़ोन से बेंगाल नागपुर रेलवे(बी एन आर) को अलग कर दिया गया और इस दक्षिण पूर्व रेलवे के प्रशासनिक नियंत्रण में छ: मंडल यथा- नागपुर, बिलासपुर, चक्रधरपुर, खड़गपुर, आद्रा और खोरधा रोड मंडल को रखा गया। इसके बाद पलासा-विशाखापत्तनम(मेन लाइन- सिंगल लाइन), रायपुर-विजयनगरम्(आर.वी) सिंगल लाइन तथा बलांगीर-टिटलागड़(सिंगल लाइन) के साथ अक्तूबर 1962 से वालतेरू मंडल इसके नियंत्रणाधीन हुआ। अप्रैल 1994 को संबलपुर मंडल के गठन के बाद वालतेरू मंडल के रायपुर-विजयनगरम् (आर.वी) लाइन को टिटलागढ-विजयनगरम् तक में सीमित कर दिया गया। इसके बाद 154 ट्रैक किमी वाले नव निर्मित संबलपुर-तालचेर लाइन में दिनांक 15/08/1998 को गाड़ी संचालन प्रारंभ किया गया।
पूर्व तट रेलवे के संक्षिप्त इतिहास को कालक्रमवार नीचे दिया जा रहा है :
वर्ष | घटना |
1889 | मद्रास सरकार ने पूर्व तट पर दक्षिण मराठा रेलवे एवं निजाम के गारंटित स्टेट रेलवे के विजयवाड़ा जंक्शन से कटक तक की रेल लाइन के सर्वेक्षण का आदेश दिया। |
1890 | पूर्व तट रेलवे के नाम से इस लाइन के निर्माण को मंजूरी दी गई। |
1899 | नववर्ष के अवसर पर खड़गपुर से कटक तक की बी एन आर लाइन पर गाड़ी संचालन प्रारंभ किया गया। |
1902 | पूर्व तट रेलवे के तत्कालीन उत्तरी सेक्शन के रूप में परिचित 319.51 मील की बड़ी लाइन को बंगाल नागपुर रेलवे प्रणाली में विलय कर दिया गया। |
1955 | दक्षिण पूर्व रेलवे का गठन हुआ। |
1996 | माननीय प्रधान मंत्री द्वारा पूर्व तट रेलवे का उद्घाटन किया गया। |
2003 | 01.04.2003. को पूर्व तट रेलवे ने कार्य करना प्रारंभ किया। |
